जबलपुर: बरगी बांध में आंधी का कहर, पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा; 4 के शव बरामद, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बरगी बांध जबलपुर क्रूज हादसा रेस्क्यू ऑपरेशन

“जबलपुर के बरगी बांध में एक बड़ा हादसा हो गया, जहां तेज आंधी-तूफान के कारण पर्यटकों से भरा एक क्रूज असंतुलित होकर डूब गया। हादसे के वक्त क्रूज पर 29 लोग सवार थे, जिनमें से 4 के शव बरामद कर लिए गए हैं और 14 को सुरक्षित बचा लिया गया है। प्रशासन और SDRF की टीमें युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।”