उत्तराखंड में मौसम का ‘यू-टर्न’: अगले 24 घंटों में बदलेगा मिजाज, गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट
*देहरादून/अल्मोड़ा:* उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदलने वाला है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने पर्वतीय क्षेत्रों में बिजली चमकने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की चेतावनी जारी की है। हालांकि, आज बुधवार को मौसम शुष्क रहने और धूप खिलने की संभावना है, लेकिन गुरुवार से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण ऊँचाई वाले जिलों में बादल छाने और वर्षा होने के आसार हैं।