महाराष्ट्र: पुणे में जहरीली शराब का तांडव, 7 की मौत से हड़कंप; मुख्य सप्लायर समेत 8 हिरासत में

पुणे में जहरीली शराब कांड के बाद जांच करती पुलिस और आबकारी विभाग की टीम।

महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य अस्पताल में भर्ती हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस ने मुख्य सप्लायर योगेश वानखेड़े समेत 8 आरोपियों को हिरासत में लिया है।