रिश्तों का कत्ल: किच्छा में पति ने देवर के साथ मिलकर किया पत्नी का सामूहिक दुष्कर्म, जूस में पिलाई थी शराब

उत्तराखंड के किच्छा में महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस कार्यवाही।

ऊधमसिंह नगर के किच्छा में रिश्तों को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पति ने अपने ही भाई के साथ मिलकर पत्नी की अस्मत लूटी। पीड़िता का आरोप है कि पति ने पहले उसे जूस में नशीला पदार्थ पिलाया और फिर देवर के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।