देहरादून में सनसनीखेज मुठभेड़: लूट के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक बदमाश ढेर, थाना प्रभारी घायल
देहरादून के प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच जंगल में जबरदस्त मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर घायल हो गए, जबकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने एक बदमाश को ढेर कर दिया। इलाके में कॉम्बिंग जारी है।