झारखंड: रामगढ़ की पहाड़ी पर लटका मिला DRDO इंजीनियर का शव, इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

झारखंड के रामगढ़ में पहाड़ी पर DRDO इंजीनियर की मौत के बाद जांच करती पतरातू थाना पुलिस और खड़े ग्रामीण

*झारखंड के रामगढ़ में सनसनी:* बेंगलुरु DRDO में कार्यरत 35 वर्षीय इंजीनियर कमल किशोर महतो का शव पैतृक गांव के पास पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार वे पिछले कुछ समय से गंभीर डिप्रेशन और अनिद्रा (Insomnia) से जूझ रहे थे। रांची के डॉक्टर से इलाज के अपॉइंटमेंट से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है, पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में जांच कर रही है।