एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट बनी ‘तपता भट्टी’: घंटों बंद रहा AC, यात्रियों की बिगड़ी तबीयत; एयरपोर्ट पर भारी हंगामा

एयर इंडिया फ्लाइट के अंदर का दृश्य जहां पसीने से लथपथ यात्री AC बंद होने पर विरोध कर रहे हैं।

* दिल्ली से इंदौर जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-2515 में तकनीकी खराबी के चलते घंटों AC बंद रहा। भीषण गर्मी के कारण यात्रियों की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे विमान के भीतर और बाद में दिल्ली एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ। यात्रियों ने रिफंड की मांग की और एयरलाइन पर लापरवाही का आरोप लगाया।