देहरादून: रातोंरात बदला स्कूल का ‘नाम और निशान’, सुबह पहुंचे बच्चे तो टीचर भी मिले नए; गेट पर भड़के अभिभावक, जमकर काटा बवाल

देहरादून में रक्षा अनुसंधान विद्यालय का नाम बदलने पर स्कूल गेट के बाहर प्रदर्शन करते अभिभावक और पुलिस बल।

देहरादून के सुंदरवाला में सनसनीखेज मामला: रक्षा अनुसंधान विद्यालय (RAV) का नाम रातोंरात बदलकर DAV पब्लिक स्कूल कर दिया गया। सुबह जब अभिभावक बच्चों को छोड़ने पहुंचे, तो वहां नए शिक्षक और नया बोर्ड देखकर दंग रह गए। स्कूल प्रबंधन के इस औचक फैसले के खिलाफ छात्रों और परिजनों ने गेट पर जमकर हंगामा किया और नई व्यवस्था का विरोध किया।