भारतीय सेना में बड़े फेरबदल की तैयारी: लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि होंगे देश के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS)

भारतीय सेना के अगले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि

केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है. वह 30 मई को जनरल अनिल चौहान का स्थान लेंगे. 37 वर्षों से अधिक का सैन्य अनुभव रखने वाले सुब्रमणि वर्तमान में सैन्य सलाहकार के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं.