अमेरिका में मेहसाणा की गुजराती महिला की गोली मारकर हत्या, स्टोर में लूट का विरोध करने पर नकाबपोश ने बरसाईं गोलियां
अमेरिका में एक बार फिर प्रवासी भारतीय की बेरहमी से हत्या। गुजरात के मेहसाणा जिले की मेघना पटेल की स्टोर में लूटपाट का विरोध करने पर एक नकाबपोश बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिससे विदेशी धरती पर भारतीयों की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।