डबल मर्डर से दहला ग्रेटर नोएडा: हॉस्टल परिसर में मिले दो लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में एक निर्माणाधीन हॉस्टल में दो मालियों की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। मेरठ के रहने वाले इन दोनों व्यक्तियों के शव शुक्रवार सुबह परिसर में मिले, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मामले की गहराई से जांच कर रही है।