महाराष्ट्र: नासिक में दर्दनाक सड़क हादसा, कुएं में कार गिरने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, मातम में बदला घर का माहौल
महाराष्ट्र के नासिक जिले में एक रूह कंपा देने वाला हादसा सामने आया है, जहाँ दिंडोरी तालुका में एक मारुति XL6 कार अनियंत्रित होकर पानी से लबालब भरे गहरे कुएं में जा गिरी। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 मासूम बच्चे शामिल हैं। परिवार एक सामाजिक कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी रात के अंधेरे में यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन की टीमों ने रात भर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शवों को बाहर निकाला। जानें आखिर कैसे एक हंसता-खेलता परिवार इस भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।