हल्द्वानी की निशा की दिल्ली में शादी के 6 दिन बाद खौफनाक वारदात: पति ने गला घोंटकर की पत्नी की हत्या, बेड के बॉक्स में छिपाया शव
“दिल्ली के लक्ष्मणपुरी में शादी के मात्र 6 दिन बाद एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। हल्द्वानी की रहने वाली निशा परवीन की उसके पति मोहम्मद एजाज ने गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को बेड के बॉक्स में छिपाकर फरार हो गया। बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।”