मुंबई में सनसनीखेज हमला: गार्ड्स से पूछा धर्म, फिर कलमा न पढ़ने पर चाकू से गोदा; एटीएस को ‘लोन वुल्फ’ अटैक का शक

मुंबई एटीएस के अधिकारी मीरा रोड पर गार्ड्स पर हमले के आरोपी से पूछताछ करते हुए।

मुंबई के मीरा रोड में दो सुरक्षा गार्डों पर हुए जानलेवा हमले ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। आरोपी जैब जुबेर अंसारी ने कथित तौर पर गार्ड्स से उनका धर्म पूछा और कलमा पढ़ने के लिए मजबूर किया। आरोपी के घर से *ISIS* से जुड़े संदिग्ध नोट मिलने के बाद *मुंबई एटीएस (ATS)* ने इसे ‘लोन वुल्फ’ आतंकी हमले के कोण से जांचना शुरू कर दिया है।