झारखंड में मानवता शर्मसार: साहिबगंज में नाबालिग से दरिंदगी, खड़ी ट्रेन की बोगी में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
झारखंड के साहिबगंज में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की खाली बोगी में 14 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी परमेश महतो ने शादी का झांसा देकर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था और समाज में बेटियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।”