कौशाम्बी में काल बनी रफ्तार: मां शीतला के दर्शन कर लौट रहे 7 श्रद्धालुओं की मौत, हाईवे पर मची चीख-पुकार

कौशाम्बी नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्राला से टकराई श्रद्धालुओं की पिकअप वैन। यूपी पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव कार्य का दृश्य।

कौशाम्बी में रामनवमी की खुशियां मातम में बदल गईं। कड़ा धाम में मां शीतला के दर्शन कर लौट रहे फतेहपुर के श्रद्धालुओं की पिकअप वैन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े एक ट्राला में जा घुसी। इस भीषण भिड़ंत में महिलाओं और बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 18 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया है