लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: कंटेनर से टकराकर धू-धू कर जली बस, चालक की जिंदा जलकर मौत, 24 से अधिक यात्री गंभीर रूप से झुलसे

लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर बस और कंटेनर की टक्कर के बाद लगी भीषण आग और राहत बचाव कार्य में जुटी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मटसेना के पास कानपुर से गुरुग्राम जा रही एक स्लीपर बस आगे चल रहे कंटेनर से टकराकर पलट गई। टक्कर के बाद बस में भीषण आग लग गई, जिसमें स्टीयरिंग में फंसने के कारण चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक सवारी गंभीर रूप से झुलस गई हैं।