खौफनाक: घरेलू कलह में हैवान बना पति, छोटे गैस सिलिंडर से वार कर पत्नी की बेरहमी से हत्या
दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में घरेलू कलह के चलते एक पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी सुरेश ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी पूनम के सिर पर छोटे एलपीजी सिलिंडर से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।