उत्तराखंड: संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में फिल्मी अंदाज में लूट, व्यापारी के कर्मचारियों से 7 लाख रुपये छीनकर फरार हुए बदमाश

संपर्क क्रांति ट्रेन में व्यापारी के कर्मचारियों से पैसे लूटते हुए बंदूकधारी बदमाश।

*रुद्रपुर:* संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हथियारबंद बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। दिल्ली जा रहे दो व्यापारियों के कर्मचारियों के सिर पर तमंचा तानकर और हवाई फायरिंग कर करीब सात लाख रुपये की नकदी लूट ली गई। घटना बिलासपुर स्टेशन के पास हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।