अमृतसर के सरहदी गांव राजाताल में सनसनी: मजदूरी पर जा रहे युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, मोटरसाइकिल और मोबाइल ले उड़े हमलावर
अमृतसर के सरहदी गांव राजाताल में सोमवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मजदूरी के लिए घर से निकले 30 वर्षीय सोनू सिंह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर बेरहमी से हत्या कर दी। बेखौफ अपराधी सोनू की मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है।