उत्तराखंड की राजनीति के एक स्वर्णिम युग का अंत: पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी का देहरादून में निधन, शोक की लहर
उत्तराखंड की राजनीति के एक स्वर्णिम युग का अंत हो गया है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेनि) भुवन चंद्र खंडूड़ी का देहरादून के मैक्स अस्पताल में निधन हो गया। अपनी बेदाग छवि, कड़क अनुशासन और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के लिए पहचाने जाने वाले खंडूड़ी जी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से पूरे देश और प्रदेश में शोक की लहर है।