मीट में मिर्च ज्यादा होने पर हुआ था मर्डर; नैनीताल कोर्ट ने हत्यारे को सुनाई उम्रकैद
नैनीताल में साल 2019 में हुए चर्चित पहाड़पानी हत्याकांड में कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। धार्मिक पूजा कार्यक्रम के दौरान मीट में मिर्च तेज होने को लेकर शुरू हुए मामूली विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या करने वाले दोषी ललित मोहन को द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश कुलदीप शर्मा की अदालत ने उम्रकैद और 50 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।