दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कोहराम: चलती कार बनी आग का गोला, वैष्णो देवी से लौट रहे 5 श्रद्धालु जिंदा जले
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर राजस्थान के अलवर जिले में एक हृदयविदारक हादसा हुआ, जहाँ चलती कार में भीषण आग लगने से मध्य प्रदेश के पांच श्रद्धालुओं की जिंदा जलने से मौत हो गई। वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे इन यात्रियों की कार लक्ष्मणगढ़ इलाके में आग का गोला बन गई।