कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: श्रद्धालुओं की जेब पर बढ़ेगा बोझ, यात्रा शुल्क में ₹35,000 की भारी बढ़ोतरी

कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जाते श्रद्धालु और पृष्ठभूमि में हिमालय के पहाड़।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए श्रद्धालुओं को अब अपनी जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। डॉलर की कीमतों में वृद्धि के कारण यात्रा शुल्क में 35 हजार रुपये की बढ़ोतरी की गई है, जिससे अब कुल खर्च 2.09 लाख रुपये प्रति यात्री हो गया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस वर्ष यात्रियों की संख्या बढ़ाकर 500 कर दी गई है।