सीएम धामी का कुमाऊं दौरा: मीडिया जगत को मिला ₹6.75 करोड़ का हाईटेक सेंटर, सीमांत क्षेत्र में गूंजी विकास की गूंज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को कुमाऊं मंडल का दौरा कर हल्द्वानी और खटीमा को बड़ी सौगातें दीं। सीएम ने हल्द्वानी में ₹6.75 करोड़ की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक मीडिया सेंटर का शिलान्यास किया, जबकि खटीमा में युवाओं और महिलाओं के लिए ‘हाईटेक दीदी की लाइब्रेरी’ और आधुनिकीकृत व्यायामशाला का लोकार्पण किया।