केदारनाथ हेली सेवा: श्रद्धालुओं के उत्साह का सैलाब, कुछ ही घंटों में 15 जून तक के सभी टिकट बुक

केदारनाथ हेली सेवा के लिए गुप्तकाशी हेलीपैड पर IRCTC काउंटर के बाहर कतार में लगे श्रद्धालु और खड़ी हेलीकॉप्टर।

> *केदारनाथ हेली सेवा: 15 जून तक के टिकट कुछ ही घंटों में ‘हाउसफुल’*
> केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर सेवाओं की बुकिंग शुरू होते ही श्रद्धालुओं का भारी उत्साह देखने को मिला। बुधवार शाम को IRCTC की वेबसाइट पर बुकिंग खुलते ही महज कुछ घंटों में 15 जून तक के लिए उपलब्ध 31,607 टिकटों में से 31,418 टिकट बुक हो गए। गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से संचालित होने वाली इस सेवा के लिए अब लगभग सभी स्लॉट फुल हो चुके हैं, जिससे यात्रा की भारी मांग का अंदाजा लगाया जा सकता है।