‘सरके चुनर’ गाने पर बढ़ा विवाद: अश्लीलता के आरोपों में नोरा फतेही और संजय दत्त को NCW का समन; जानें पूरा मामला
आगामी फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में कथित अश्लीलता और अभद्रता को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही और अभिनेता संजय दत्त समेत पांच लोगों को समन जारी कर 24 मार्च को पेश होने का आदेश दिया है। आयोग का मानना है कि यह गाना प्रथम दृष्टया यौन उत्तेजक है और आईटी एक्ट व पॉक्सो (POCSO) अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करता है। विवाद बढ़ने के बाद निर्माताओं ने गाने को यूट्यूब से हटा दिया है, जबकि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने भी इस मामले में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और गूगल इंडिया को नोटिस जारी किया है।