धर्मनगरी में सनसनी: हरिद्वार में कांवड़ यात्री को सीने के पास मारी गोली, ऋषिकेश AIIMS रेफर; मौके पर बुलेट छोड़ आरोपी फरार

हरिद्वार हाईवे पर घायल कांवड़ यात्री की मदद करते साथी और जांच करती उत्तराखंड पुलिस

हरिद्वार के कनखल में देर रात एक विशेष कांवड़ लेकर लौट रहे नोएडा के कांवड़िए अजय को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया है। वारदात के बाद आरोपी अपनी बुलेट मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।