रामनगर में भीषण सड़क हादसा: बैलपड़ाव के पास अज्ञात कार ने दो महिलाओं को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत
रामनगर के बैलपड़ाव में एक अज्ञात कार ने पैदल चल रही दो महिलाओं को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान कमला देवी और पुष्पा देवी के रूप में हुई है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी है।