बंगाल में बड़ा सियासी उलटफेर: ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, TMC सांसद काकोली घोष का सभी संगठनात्मक पदों से इस्तीफा
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए बारासात से सांसद डॉ. काकोली घोष दस्तीदार ने पार्टी के सभी सांगठनिक पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मुख्य सचेतक पद से हटाए जाने के बाद नेतृत्व, भ्रष्टाचार और आरजी कर मेडिकल कॉलेज घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए यह कदम उठाया।