गोवा: रफ़्तार का कहर; बिजनेसमैन के बेटे ने मिनी कूपर से बाइक सवारों को रौंदा, 23 वर्षीय युवती की मौत
गोवा के डोना पाउला में बिजनेसमैन के बेटे ने अपनी नई मिनी कूपर कार से बाइक को टक्कर मारी। हादसे में 23 वर्षीय होटल कर्मचारी दीक्षा की मौत, एक गंभीर घायल। बिना रजिस्ट्रेशन वाली कार चला रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।