शादी से इनकार का खौफनाक बदला: राजस्थान से देहरादून पहुँचा ‘सनकी’ प्रेमी, घर में घुसकर माँ-बेटी और भाई पर चाकू से किया जानलेवा हमला
देहरादून के पटेलनगर में एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। राजस्थान से आए जयेश नंदवाना ने शादी से इनकार करने पर युवती और उसके परिवार पर चाकू से जानलेवा हमला किया। पड़ोसियों ने साहस दिखाकर आरोपित को दबोचकर पुलिस के हवाले किया।