जम्मू-कश्मीर में भीषण सड़क हादसा: उधमपुर में खाई में गिरी बस, 18 की मौत, 30 घायल; प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में खाई में गिरी दुर्घटनाग्रस्त बस और राहत कार्य में जुटे बचाव दल।

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। रामनगर से उधमपुर जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर 80 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौत की खबर है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।