भोपाल में सनसनी: IPS अधिकारी और जज की 17 वर्षीय बेटी ने घर में लगाई फांसी, कारणों की जांच में जुटी पुलिस

भोपाल के चार इमली में आईपीएस अधिकारी के आवास पर जांच करती महिला पुलिस अधिकारी और बाहर रोता हुआ बुजुर्ग।

भोपाल के पॉश इलाके चार इमली में पदस्थ एआईजी संजीव कुमार कंचन की 17 वर्षीय बेटी ने अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की मां भोपाल कोर्ट में जज हैं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले की जांच जारी है।