ईरान संकट की आग में झुलसा रुपया: डॉलर के मुकाबले 92.61 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंचा
ईरान संकट की मार: वैश्विक बाजार में कच्चे तेल और गैस की बढ़ती कीमतों ने भारतीय रुपये की कमर तोड़ दी है। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 92.61 के ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है। बाजार विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि तनाव कम नहीं हुआ, तो रुपया जल्द ही 95 के स्तर को भी पार कर सकता है, जिससे देश में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।