तेलंगाना: स्विमिंग पूल में मां और दो मासूम बेटियों की संदिग्ध मौत; हादसा या सोची-समझी साजिश? CCTV खोलेगा राज

तेलंगाना के वारंगल में एक निजी स्विमिंग पूल का दृश्य जहां एक महिला और उसकी दो बेटियों के शव मिले।

तेलंगाना के वारंगल में एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक माँ और उसकी दो मासूम बेटियों की लाश उनके अपने ही स्विमिंग पूल में मिली। पति जहाँ इसे पैर फिसलने से हुआ हादसा बता रहा है, वहीं मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का संगीन आरोप लगाया है। ‘अबॉर्शन’ के दबाव और पारिवारिक कलह की कहानी ने इस मामले को और भी उलझा दिया है। क्या यह महज़ एक दुर्घटना है या एक सोची-समझी साजिश? पढ़ें पूरी तफ्तीश।