देहरादून में इतिहास रचने आ रही हैं राष्ट्रपति: IMA पासिंग आउट परेड में पहली बार शामिल होंगी महिला कैडेट्स, तैयारियां तेज
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 12-13 जून को उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंचेंगी। वह 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की ऐतिहासिक पासिंग आउट परेड (POP) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जहां इस बार महिला कैडेट्स भी कदमताल कर नया इतिहास रचने जा रही हैं।