ओडिशा में ‘पत्थर माफिया’ का खूनी खेल: अवैध खनन रोकने पर युवक के दोनों हाथ काटे, सड़क पर तड़पकर हुई मौत

ओडिशा नयागढ़ में पत्थर माफिया द्वारा हत्या के बाद सड़क पर पड़ा युवक का शव और पुलिस जांच.

ओडिशा के नयागढ़ में खूनी खेल: अवैध पत्थर खनन का विरोध करने पर माफिया ने युवक के दोनों हाथ काटकर बेरहमी से हत्या की. साथी ढाबे में छिपकर बचा. इलाके में दहशत, परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम. पुलिस जांच में जुटी.