ऋषिकेश में सनसनी: हरियाणा के युवकों पर 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ का आरोप, उग्र भीड़ ने बीच सड़क पर जमकर कूटा, कार में तोड़फोड़
ऋषिकेश के हरिद्वार रोड पर काले-की-ढाल के पास हरियाणा नंबर की कार सवार युवकों द्वारा 10 वर्षीय मासूम बच्ची से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने आरोपियों को घेरकर बीच सड़क पर जमकर पीटा और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।