तेल संकट के बीच उपभोक्ताओं पर भारी बोझ: दिल्ली-यूपी से महंगी हुई उत्तराखंड में सीएनजी, शहरों में अलग-अलग दामों से जनता त्रस्त
उत्तराखंड में तेल संकट के बीच सीएनजी की कीमतों ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। राज्य में सीएनजी के दाम दिल्ली और उत्तर प्रदेश से भी अधिक हो चुके हैं। हैरानी की बात यह है कि देहरादून, हरिद्वार और हल्द्वानी जैसे शहरों में भी अलग-अलग रेट वसूले जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।