हरिद्वार में भीषण सड़क हादसा: सप्तऋषि क्षेत्र में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, नागौर की महिला की मौत, 16 अन्य घायल
*हरिद्वार के सप्तऋषि क्षेत्र में राजस्थान के नागौर से आए श्रद्धालुओं की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हुए हैं। घटना के वक्त एक बेकाबू डंपर भी पास के ढाबे में जा घुसा।*