पिथौरागढ़ हाईवे पर दर्दनाक हादसा: गुरना के पास गहरी खाई में गिरा टिप्पर, चालक की मौके पर ही मौत

पिथौरागढ़ के गुरना में खाई में गिरे टिप्पर का रेस्क्यू ऑपरेशन करती पुलिस और SDRF की टीम।

पिथौरागढ़-घाट मोटर मार्ग पर गुरना के पास एक टिप्पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में चालक केशव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को बाहर निकाला।