गुजरात: सुरेंद्रनगर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक से टकराने के बाद बस में भड़की आग; 4 यात्री जिंदा जले, 15 घायल
“गुजरात के सुरेंद्रनगर में चोटिला-राजकोट हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसे में 4 यात्रियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। डामर से लदे ट्रक का टायर फटने के बाद पीछे से आ रही निजी लग्जरी बस उससे टकरा गई, जिससे बस में भीषण आग लग गई। हादसे में 15 लोग घायल हुए हैं।”