बिहार: सनकी पिता का खौफनाक चेहरा; प्रेम प्रसंग से नाराज होकर 19 वर्षीय बेटी को टेबल फैन से पीट-पीटकर मार डाला
बिहार के गोपालगंज में एक पिता ने अपनी 19 वर्षीय बेटी मोनिका की घर में रखे लोहे के टेबल फैन से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। यह खौफनाक वारदात कटेया थाना क्षेत्र के गौरा गांव की है, जहाँ बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने गुस्से में अपना आपा खो दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून से सने पंखे को जब्त कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।