दिल्ली के द्वारका में सनसनी: गोल्फ कोर्स में मिले तीन बच्चों के शव, इलाके में हड़कंप

दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स में पुलिस और फॉरेंसिक टीम पानी के किनारे बच्चों के शव मिलने के बाद जांच करती हुई।

दिल्ली के द्वारका गोल्फ कोर्स में तीन बच्चों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। पुलिस की शुरुआती जांच में बच्चों के चारदीवारी कूदकर परिसर में प्रवेश करने और पानी में डूबने से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।