ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में बनेगा भव्य प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन: गंगा तट पर मिलेगा समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव

ऋषिकेश स्वर्गाश्रम में गंगा किनारे प्री-वेडिंग शूट कराते कपल और रेतीला तट।

“ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम में अब गंगा तट पर समुद्री ‘बीच’ जैसा अनुभव मिलेगा। नगर पंचायत स्वर्गाश्रम ने वार्ड नंबर-तीन स्थित शिव-गंगा तट को भव्य ‘प्री-वेडिंग डेस्टिनेशन’ के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। रेतीले किनारों और नैसर्गिक सौंदर्य से भरपूर इस स्थल पर बिना किसी पक्के निर्माण के अस्थायी डेकोरेशन और सेल्फी प्वाइंट्स बनाए जाएंगे, ताकि उत्तराखंड की लोक संस्कृति को वैश्विक पहचान मिल सके।”