पलामू में अपराधियों का तांडव: लूट का विरोध करने पर प्रज्ञा केंद्र संचालक दंपती को मारी गोली, ₹3 लाख लेकर फरार

केंद्र संचालक महिला और उनके पति से पूछताछ करती झारखंड पुलिस की टीम और पास खड़ी पुलिस जीप।

> पलामू में अपराधियों का तांडव, लूट का विरोध करने पर दंपती को मारी गोली, 3 लाख लूटे*
> पलामू के रामगढ़ में प्रज्ञा केंद्र संचालक शमा परवीन और उनके पति इसराफिल पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े फायरिंग की। करीब चार राउंड फायरिंग के बाद अपराधी दंपती से ₹3 लाख नकद छीनकर फरार हो गए। घायल महिला के पैर में और पति के कान में गोली लगी है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है