एम्स ऋषिकेश: MBBS छात्र की ‘स्मार्ट’ चोरी पकड़ी गई, चप्पल में मोबाइल छिपाकर पहुंचा था परीक्षा देने
“ऋषिकेश एम्स में एमबीबीएस की परीक्षा के दौरान एक छात्र की ‘हाई-टेक’ चोरी का खुलासा हुआ। सुरक्षा जांच से बचने के लिए छात्र ने चप्पल के तलवे को काटकर उसमें मोबाइल फोन छिपा रखा था, लेकिन गेट पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की पैनी नजरों ने इस ‘मुन्नाभाई’ की पोल खोल दी। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।”