आगरा में इंसानियत शर्मसार: निर्वस्त्र घूमती रही मानसिक बीमार महिला, लोग बनाते रहे वीडियो; महिला पुलिसकर्मियों ने पेश की मिसाल
आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक मानसिक रूप से बीमार महिला सड़क पर निर्वस्त्र घूमती रही और लोग मदद के बजाय वीडियो बनाते रहे। महिला पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला के लिए कपड़े खरीदे, उसे पहनाए और सुरक्षित उसके पति के सुपुर्द किया।