बड़ी खुशखबरी: अब नहीं होगी रसोई गैस की किल्लत, गुजरात पहुंचा 42 हजार टन LPG का महाजहाज
वैश्विक ऊर्जा संकट और खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच भारत के लिए एक बड़ी राहत भरी खबर आई है। भारतीय एलपीजी टैंकर ‘जग वसंत’ सफलतापूर्वक 42,000 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर गुजरात के कांडला पोर्ट पहुंच गया है। रणनीतिक रूप से चुनौतीपूर्ण ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’ को पार कर आए इस जहाज से घरेलू बाजारों में एलपीजी की सप्लाई तेज होगी। सप्लाई को और रफ्तार देने के लिए पोर्ट पर ‘मिड-सी ट्रांसफर’ तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में गैस की किल्लत दूर होने की पूरी उम्मीद है।